PA/03/09/hd 31 March 2009
ऑस्ट्रेलिया का भारतीय खेल विकास में योगदान
ऑस्ट्रेलियाई खेल आउटरीच कार्यक्रम (एएसओपी) के माध्यम से, ऑस्ट्रेलिया ने इस वर्ष भारत में दो युवा खेल कार्यक्रमों के लिए 5.8 लाख रूपये वितरित किए हैं
ऑस्ट्रेलिया ने ज़रूरतमंद लड़कियों के लिए नाज़ फाउंडेशन के गोल- रीचिंग न्यू हाइट्स के नेटबॉल कार्यक्रम को 463,800 रूपये की धनराशि प्रदान की है । यह एक अनूठा कार्यक्रम है जो गैर- शारीरिक सम्पर्क तथा केवल महिलाओं वाले खेलों द्वारा लड़कियों को नये कौशल सिखलाता है और उनके विश्वास में सुधार लाता है।
अधिकांश भागीदारों के लिए यह पहली बार है कि उन्होंने किसी तरह के शारीरिक गतिविधि सम्बन्धी किसी आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया है। एएसओपी ने कार्यक्रम के विस्तार हेतु संभावित कोच और नेटबॉल कोर्ट के नवीनीकरण हेतु 'प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण' कार्यशाला के माध्यम से धनराशि प्रदान की है।
24 मार्च, 2009 को उप उच्च आयुक्त डॉ. लॉक्लन स्त्राहन ने दीपाले स्कूल, गोविन्दपुरी में एक गोल वर्कशॉप में भागीदारी की। डॉ. स्त्राहन ने कहा, ''मैं समझता हूँ कि लड़कियों एवं युवा महिलाओं को शक्तिवान बनाने के लिए खेल एक उपयोगी माध्यम है। शारीरिक स्वस्थता प्रदान करने के अतिरिक्त, जो कि पढ़ाई लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए महत्त्वपूर्ण औज़ार है, खेल लड़कियों को नेतृत्व दक्षता प्रदान करता है और उनके भीतर उच्च विश्वास पैदा होता है।''
ऑस्ट्रेलियाई उप उच्च आयुक्त डॉ. लॉक्लन स्त्राहन नाज़ फाउन्डेशन की नेटबॉल प्रशिक्षण कार्यशाला – ‘गोल- रीचिंग न्यू हाइट्स’ को सम्बोधित करते हुए।
ऑस्ट्रेलिया ने पंजाब स्थित रूड़का कालन के यूथ फुटबाल क्लब को प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण सामग्री को स्थानीय भाषाओं में अनुवादित करने हेतु 115,517 रूपये की धनराशि भी प्रदान की है। यह कार्यक्रम प्रांत में शारीरिक शिक्षा के ढाचें को एक सुगम दिशा प्रदान करेगा।
ऑस्ट्रेलिया और भारत की एक ऐतिहासिक खेल विरासत है जिसमें कॉमनवेल्थ खेलों जैसे मंच शामिल हैं। दिल्ली 2010 के समीप आ रहे कार्यक्रम के साथ, ऑस्ट्रेलियाई सरकार एएसओपी के माध्यम से भारत में खेल उत्कृष्टता और जनसाधारण हेतु खेल के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए उत्सुक है।
एएसओपी की जुलाई 2006 में शुरुआत हुई थी और इस वर्ष एशिया पेसेफिक प्रांतों के देशों को जनसाधारण के खेल के विकास हेतु करीबन 10 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की गई।
एएसओपी का लक्ष्य स्वास्थ्य, प्रचार-प्रसार, नेतृत्व और सामाजिक सुसंगठन जैसे सामुदायिक विकास क्षेत्रों के माध्यम प्रदान कर खेल और शारीरिक गतिविधि में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना है। एएसओपी युवा, महिलाओं, लड़कियों, और विकलांग लोगों के समूह पर केन्द्रित है।
फोटोः ऑस्ट्रेलियाई उप उच्च आयुक्त डॉ. लॉक्लन स्त्राहन नाज़ फाउन्डेशन की नेटबॉल प्रशिक्षण कार्यशाला – ‘गोल- रीचिंग न्यू हाइट्स’ को सम्बोधित करते हुए।
For further information, please contact, Mr Shekhar Nambiar, Senior Public Affairs Adviser, on (0) 98101 54167.